नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित एक ढाबे के समीप बस में चढ़ते समय नीचे गिरने से हुई एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला के बेटे ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिल्ली के हर्ष विहार में रहने वाली 55 वर्षीय महिला पुष्पा शर्मा शनिवार की रात एक बस में सवार होकर लखनऊ से दिल्ली लौट रही थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे पर रविवार की सुबह करीब 3:00 बजे चालक ने चाय पीने के लिए बस को रोका था। इसी बीच अचानक बस स्टार्ट नहीं हुई। कुछ सवारी बस में धक्का लगने लगीं। इसी बीच महिला पुष्पा बस में चढ़ने लगी और अचानक से नीचे सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.