रुडकी, मार्च 5 -- लक्सर, संवाददाता। दरगाहपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी बहन के ससुरालयों पर उसकी मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाने के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि दरगाहपुर गांव निवासी अरुण उर्फ वीर देव ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन संगीता की शादी तीन मार्च 2016 को पोड़ोवाली गांव निवासी अमर देव के साथ की थी। आरोप है कि उन्होंने अपनी दूसरी बहन की शादी में बाइक दी तो संगीता का पति अमरदेव उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि उसका पति अमरदेव, सास अनीता व ननंद बाला दूसरी बेटी पैदा होने पर उसे लगातार परेशान कर रहे थे लेकिन तीसरी लड़की पैदा होने पर उन्होंने उसकी बहन को ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया।

हिंद...