बदायूं, मई 29 -- बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पित्त के ऑपरेशन के बाद निजी अस्पताल में दम तोड़ने वाली महिला के मामले में सीएमओ ने एडी हेल्थ को पत्र लिखा है। सीएमओ का कहना है कि मामला मेडिकल कॉलेज का है लिहाजा वहां कार्रवाई का अधिकार प्राचार्य को है, इसलिए एडी हेल्थ को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया है। हजरतपुर गांव की रहने वाली शोभा चौहान के पित्त की थैली में पथरी थी। महिला के पति अनूप सिंह चौहान ने शोभा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद शोभा की हालत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन के बाद महिला की मौत मामले में चार चिकित्सकों पर प्राथमिकी परिजन उसको लेकर बरेली के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर यहां पहुंचे और सीएमओ को शिकायती पत्र दि...