संभल, अक्टूबर 8 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर स्थित एसआरडीएम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान 55 वर्षीय भगवती देवी की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, ड्रेसिंग रूम और डॉक्टर के केबिन को सील कर दिया। बताया गया कि टांडा कोठी निवासी भगवती देवी पत्नी स्वर्गीय नरेश की रविवार देर रात ब्लड चढ़ाने के दौरान हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर जबरदस्ती ब्लड चढ़ाने और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत के माध्यम से मामला शांत कराया गया। नोडल अधिकारी ने अस्पताल में उपचार संबंधी व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उ...