पूर्णिया, जुलाई 15 -- धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र धमदाहा के वार्ड नंबर 19 में हुई 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला 15 दिन बाद भी अधर में लटका हुआ है। 30 जून की सुबह सूचना मिलने पर धमदाहा थाना पुलिस ने नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड नंबर 19 निवासी सुनीता देवी एवं पुलिस जिला नवगछिया के अभिया बाजार के रंजन भगत की पत्नी 24 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं। बताते चलें कि 6 वर्ष पूर्व ही रिंकी की शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नवविवाहिता के रहस्यमय ढंग से गायब होने के मामले में जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम पति-पत्नी के बीच अनबन रहने के कारण मृतका चार वर्ष से धमदाहा स्थित मायके में रह रही ...