बगहा, मार्च 6 -- बेतिया/लौरिया । लौरिया के हनुमान चौक पर 26 फरवरी को हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में घायल बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना के धर्माकता गांव निवासी संजय पडित की पत्नी घूइल देवी की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लौरिया के हनुमान चौक पर शुक्रवार की सुबह शव रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही सीओ नितेश कुमार सेठ व थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजनों को चार लाख रुपए मुआवजा देने का आशवासन दिया। साथ सलाह दी कि मृतका के पुत्र, पुत्री या पति कौन मुआवजा का लेगा लिए परिजन आपस में बात कर लें और ऑनलाइन आवेदन दें। उन्होंने लोगों को समझाया कि सड़क जाम करना उचित नहीं है। आपलोग शव का अंतिम संस्कार करें। प्रशासन पीड़ित पक्ष के साथ है। सीओ व थानाध्यक्ष के सम...