बाराबंकी, अगस्त 20 -- देवा शरीफ। झाड़ फूंक के चलते 17 दिन पहले एक विवाहिता की मौत के बाद भी झाड़- फंूक का गोरखधंधा क्षेत्र में पुलिस बंद नहीं करा पाई। पुलिस की उदासीनता के चलते आज भी क्षेत्र में झाड़-फूंक व तंत्र मंत्र का धंधा चल रहा है। देवा में झाड़फूंक, तंत्र मंत्र की आड़ में हत्या, लूट, अपरहण की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। बीते 2 साल में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी अधिकारी अंधविश्वास का आडंबर फैलाने वालों पर मेहरबान हैं। कस्बा देवा में बीते तीन अगस्त को झाड़ फूक के नाम पर सीतापुर जिले के ग्राम महमूदाबाद अटरिया निवासी प्रमोद यादव की पुत्री रूबी यादव (35) को पांच दिनों तक एक खम्भे से बांधकर भूखा प्यासा रखा गया था। झाड़ फूंक के दौरान रूबी को दी गई यातनाओं के चलते उसकी मौत हो गई थी। पति की तहरीर पर झाड़फूंक करने वालों पर मुकदमा दर्ज ...