अयोध्या, मार्च 2 -- बाबा बाजार। मां कामाख्या नगर पंचायत के सैदपुर गांव में जमीनी विवाद के मामले में थाने से लौट रही दलित महिला की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत होने के बाद बेसहारा हुए उसके बच्चों से मिलने रुदौली रामचन्द्र यादव मृतका के घर गए। महिला के निधन से चार मासूम बच्चों के सामने पालन-पोषण और शिक्षा का संकट खड़ा हो गया है। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...