महिला की मौत के बाद बाइक चालक पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 13 -- बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया। कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा गऊपुरा निवासी प्यारेलाल ने तहरीर देकर बताया कि आठ जुलाई को उनकी पत्नी रिश्तेदारों के साथ बाइक से उघैती थाना क्षेत्र के गांव धरेरा से घर लौट रही थीं। बिल्सी रोड पर गांव लहरा अक्तुल्लापुर के पास सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आई बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल महिला की विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 10 जुलाई को मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सड़क हादसे के मामले में बाइक चालक पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.