रामपुर, सितम्बर 28 -- प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में नवजीवन अस्पताल पर शिकंजा कस गया है। शनिवार देर शाम में विभाग ने अस्पताल सील कर दिया। इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। भीतरगांव निवासी आसिफ के मुताबिक उसने 22 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी फरहाना को शाहबाद के नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उन्होंने पैसे के लालच में ऑपरेशन कर दिया जबकि उनके पास कोई डिग्री नहीं है। वहां हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर कर दिया। अब उसकी मौत हो गई। इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शनिवार देररात नोडल अधिकारी देवेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और अस्पताल सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.