महिला की मौत के बाद दहेज व क्लेम को लेकर विवाद, मारपीट-पथराव
बदायूं, मार्च 23 -- उझानी क्षेत्र के कछला में रविवार को सड़क हादसे में मरी महिला के जनाजे में शामिल होने मायका पक्ष के दो दर्जन से ज्यादा लोग बस से यहां पहुंचे। जनाजे के दौरान हंगामा कर दिया। जनाजे में शामिल लोगों से मारपीट की गई। दोनों ओर से पथराव भी हुआ, जिससे भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस के मुताबिक बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उझानी कोतवाली के कछला नगर पंचायत निवासी महिला आफ्शां की कासगंज जिले में शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि उसका पति युनुस गंभीर रूप से घायल होकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब महिला का शव कछला पहुंचा तो मायके पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोग बस से आ गए। आरोप है कि शव को दफनाने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने शादी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.