कुशीनगर, मार्च 10 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के बौलिया गांव के करखनिया टोला में चेचक जैसी बीमारी से महिला की मौत, युवक बीमार, गांव में दहशत की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सक्रिय हुआ। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और घर-घर जाकर इस लक्षण वाले मरीजों का पता लगाकर उनके खून का सैंपल लिया। बुखार एवं चेचक से मिलते-जुलते लक्षणों वाली बीमारी से बचाव के लिए दवाइयां दीं और जागरुक किया। यही नहीं गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया तथा लोगों से क्लोरीनयुक्त या पानी उबालकर पीने की सलाह दी।बौलिया गांव के करखनिया टोला में चेचक जैसी बीमारी की चपेट में आने से 55 वर्षीय कमलावती देवी पत्नी मुनीब चौहान की सोमवार को मौत हो गई थी, जबकि 25 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र लक्ष्मण चौहा...