लातेहार, मई 3 -- महुआडांड़, प्रतानिधि। नेतरहाट थाना क्षेत्र के केराखांड गांव में 1 मई की रात करीब 8 बजे आपसी विवाद के कारण एक दु:खद घटना सामने आई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस गंभीर मामले में नेतरहाट पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार, ग्राम केराखांड निवासी अविनाश किसपोट्ठा ने अपने पड़ोस में रहने वाली आशा तिग्गा (43 वर्ष) पति ऐडवर्ड कुजूर पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। इस मामले में नेतरहाट थाना कांड संख्या-07/26 के तहत धारा 103(1)/238 बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- पति से पत्नी को फोन पर विवाद के बाद खाई जहर तकनीकी और मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते ह...