बुलंदशहर, मार्च 14 -- ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला की उपचार न मिलने से मौत का आरोप लगा है। परिजनों ने डॉक्टर पर दरवाजा न खोलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीएमओ ने एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ के निर्देशन में टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, सीएचसी प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया है। ऊंचागांव निवासी निर्मला देवी (55 वर्ष) पत्नी शांति स्वरूप सिंह की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन के मुताबिक वे उन्हें सुबह करीब साढ़े पांच बजे उपचार के लिए ऊंचागांव सीएचसी लेकर पहुंचे। उस समय अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, जिसके कारण महिला को समय पर उपचार नहीं मिल सका। काफी देर इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं मिलने पर परिजन महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.