लखनऊ, मार्च 13 -- इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में गोमतीनगर के निजी अस्पताल में ताला लगेगे। जांच कमेटी ने अस्पताल को दोषी पाया है। शुक्रवार को नर्सिंग होम के नोडल ऑफिसर ने अस्पताल के बंद कराने की दिशा में कदम उठाया है। बाराबंकी भटौली गांव निवासी 24 वर्षीय रोशनी को तेज बुखार व सिर दर्द की परेशानी हुई थी। परिवारीजनों ने मरीज को गोमतीनगर खरगापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बीमारी के आधार पर सीटी स्कैन समेत खून की जांच कराई थी। पति संजय का आरोप था कि डॉक्टरों ने इलाज में कोताही बरती। इससे मरीज की हालत गई थी। डॉक्टरों ने मरीज को आईसीयू में किया था। वहां पर इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर करीब एक लाख 20 हजार रुपये का बिल थमाया था। इसमें 90 हजार रुपये वसूल लिए थे। पति ने मुकदमा ...