महिला की मौत के बाद अवैध क्लीनिक चिकित्सक की हो रही तलाश
बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान महिला की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में क्लीनिक का संचालन बिना लाइसेंस के पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया था। वहीं मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद संचालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। भरभरिया गांव निवासी उदयराज ने बताया कि उनकी 60 वर्षीय पत्नी लखराजी बीते शुक्रवार को इलाज के लिए गौरा चौराहा स्थित निदान क्लीनिक गई थीं। आरोप है कि उपचार के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। हालत गंभीर होने पर क्लीनिक संचालक उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.