महिला की मौत के दूसरे दिन ग्रामीणों ने कोतवाली का किया घेराव
मऊ, जून 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई थी। रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव किया तथा मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। कोतवाली क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी महिला निर्मला शनिवार को डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे दिन महिला की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में भारी वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने मृतका के आश्रितों को पांच लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.