बलिया, मार्च 31 -- बलिया, संवाददाता। करीब एक सप्ताह बाद आखिरकार रविवार की रात शहर के जगदीशपुर में संचालित अपूर्वा नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। इस दौरान चिकित्सकों और अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हुई। रात में ही आईएमए और बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह से मिलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बगैर रजिस्ट्रेशन कैंसिल किये अस्पताल के सील किये जाने पर आपत्ति जतायी।शहर से सटे देवकली निवासी अनीशा पांडे की 22 मार्च की देर शाम पथरी के आपरेशन के दौरान मौत हो गयी। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ तथा पुलिस को लाठी चार्ज तक करनी पड़ी। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल की संचालिका डॉ. ज्योत्सना सिंह, उसकी बेटी डॉ. अपूर्वा के साथ ही पांच डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के परिजन और छात्र नेताओं ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.