महिला की मौत की मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
सीतापुर, अक्टूबर 2 -- भदफर संवाददाता। लहरपुर के भदफर इलाके में संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की इलाज के दौरान आठवें दिन मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति समेत चार चार लोगों पर जला कर मार डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। लहरपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।हरगांव के छौछिया निवासी ज्योति ने लहरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि वर्ष 2020 में उन्होंने अपनी बेटी मोहिनी की शादी शेखनापुर निवासी सूरज के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में खर्च किया था। इसके बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी की ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। अक्सर वह मोहिनी की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि बीते 24 सितंबर मोहिनी के पति सूरज व ससुराल के अन्य सदस्यों ने मोहिनी की पिटाई कर डीजल उड़ेलकर उसे आग लगाकर उसे कमरे में बंद कर दिया चीख-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.