गिरडीह, अप्रैल 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के छोटकी खरगडीहा स्थित श्री विनायक हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल संचालन को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। गिरिडीह के सिविल सर्जन ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है और मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। सीएस ने स्पष्ट किया है कि श्री विनायक हॉस्पिटल की लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से यह संचालित किया जा रहा था, जो कि बेहद गंभीर मामला है। हालांकि सिविल सर्जन ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन संदेहास्पद स्थिति में महिला की हुई मौत का मामला विभिन्न अखबारों में प्रकाशित होने के बाद उन्होंने स्वतः इस मामले को संज्ञान में लिया है। मामले की जांच के लिए उनके द्वारा एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.