हमीरपुर, मई 18 -- राठ, संवाददाता। 22 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव निवासी जितेंद्र राजपूत ने बताया कि 32 वर्षीय बहन जय देवी की शादी ददरी गांव के ओमप्रकाश के साथ की थी। 26 मार्च को बहन जयदेवी की फांसी लगने से मौत हो गई। जितेंद्र ने पांच लोगों के खिलाफ बहन की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एक साल पहले उसके बहनोई ओमप्रकाश की कुएं में गिरने से मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि मामले में 30 मार्च को हत्या का मुकदमा लिखा गया था। जिसके आरोपी जगत सिंह और कुसमा रानी को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। वंचित आरोपी रजनी, अनीता देवी व रेखा देवी को रोडवेज बस ...