गौरीगंज, फरवरी 18 -- अमेठी। अमेठी थाना क्षेत्र के घूरे का पुरवा निवासी चेतना बुधवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर गौरीगंज थानाक्षेत्र के पूरे शिवदीन टिकरिया गांव निवासी मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को मौके से हटाया। मायके पक्ष के लोग हत्या का मुकदमा दर्ज होने तक पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...