फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- फर्रुखाबाद। मेरापुर थाने के रसूलपुर गांव निवासी विपिन कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पूजा की मंगलवार को संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। शाम को ममेरे भाई आशीष कुमार ने थाना पुलिस को सूचना दी की पूजा की मौत हो गई। इस पर थाना पुलिस की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची पुलिस को बताया गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। मायके वालों ने प्रताड़ित कर मार देने का आरोप लगाया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...