धनबाद, मार्च 12 -- रामकनाली ओपी क्षेत्र के फाटामहुल पंचायत स्थित खेपचाटांड़ बस्ती में बुधवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों ने उसके पति की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि करीब 34 वर्षीय मंदा मल्लिक का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और मंदा के पति जीतन मल्लिक की जमकर पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराते हुए आरोपी पति को अपने कब्जे में लेकर ओपी ले गई। मंदा मल्लिक के 11 वर्षीय पुत्र बिट्टू और 7 वर्षीय पुत्र आयुष ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वे दोनों बिना बताए स्कूल से घर लौट आए थे। इसी बात को लेकर माता-पिता के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो ल...