कन्नौज, अप्रैल 26 -- तालग्राम छिबरामऊ रोड पर बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे। बाइक पर सवार महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिये में फंस गई। जिससे कई मीटर दूर मां-बेटा बाइक से घसिटते चले गए। दोनों के गंभीर चोटें आ गईं। दोनों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को नबावगंज बेबर निवासी कुशमा देवी पत्नी लाल बहादुर अपने बेटे प्रवेश के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए तिर्वा के किसी गांव में जा रहे थे। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर कुशमा की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। जिससे कुशमा एवं उनका पुत्र बाइक चालक प्रवेश बाइक समेत गिर गया। यह भी पढ़ें- डिवाइडर से टकराई बाइक, मां बेटा समेत तीन घायल बाइक की तेज गति होने के कारण कई मीटर सडक पर दोनों लोग घसिट गए। किसी तरह आसपास के लोगों ने साड़ी को ब...