धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। सदर अस्पताल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सीय क्षमता का परिचय दिया है। यहां स्त्री रोग विभाग में एक महिला की जटील सर्जरी कर बच्चेदानी से लगभग 2 किलोग्राम का फाइब्रॉइड (गांठ) निकाला गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि पांडरपाला निवासी सद्दाम की 36 वर्षीय पत्नी नूरी परवीन पिछले एक वर्ष से अत्यधिक मासिक रक्तस्राव से पीड़ित थीं। आर्थिक कमजोरी के कारण समय पर इलाज नहीं हो पा रहा था, जिसके कारण फाइब्रॉइड का आकार काफी बढ़ गया था। सदर अस्पताल आई महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। इसके बाद डॉ संजीव ने एनेस्थीसिया के डॉ आनंद, ओटी असिस्टेंट मदुसूदन मरांडी और सिस्टर रेखा महतो के सहयोग से सफल हिस्टरेक्टॉमी ऑपरेशन कर फाइब्रॉइड को बाहर निकाला। डॉ संजीव के अनुसार ऑपरेशन के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.