नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर जिला साइबर पुलिस ने दो साल से महिला का फोन नंबर और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे शख्स को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी यास्मिन शेख ने बताया कि महिला के पति से दुश्मनी होने की वजह से उसने यह हरकत की। पुलिस ने यास्मिन के कब्जे से मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद किया है। डीसीपी राजा बांठिया ने बुधवार को बताया कि सब्जी मंडी निवासी 38 वर्षीय महिला ने साइबर थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि पुणे निवासी यास्मिन शेख उसका फोन नंबर सार्वजनिक शौचालयों में एस्कार्ट सर्विस के नाम से लिख रहा है। इसके अलावा इंस्टाग्राम की फोटो को अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट पर एस्कार्ट सर्विस के नाम से अपलोड कर रहा है। इसकी वजह से उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से बड़ी संख्या में फोन कॉल आती रहती हैं। डीसीपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.