महिला की फोटो से एआई के जरिये अश्लील सामग्री बनाने का आरोप, रिपोर्ट
औरैया, अगस्त 20 -- थाना क्षेत्र की एक महिला की फोटो लेकर एआई की मदद से अश्लील फोटो-वीडियो तैयार करने और उन्हें प्रसारित करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया था। बातचीत के दौरान युवक ने उसकी फोटो हासिल कर ली। आरोप है कि इसके बाद युवक ने गलत नीयत से एआई की मदद से उसकी फोटो का इस्तेमाल कर अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर लिए। इन्हें प्रसारित करने की धमकी भी दी गई।महिला की शिकायत पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई और 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.