महिला की फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
नोएडा, जून 21 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने महिला की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ऑनलाइन ठगने वाले डॉक्टर को ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था और उन्हें निवेश के नाम पर फंसाकर धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद किया है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि शहर निवासी व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी हुई थी। उसने इस बारे में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया था। केस की विवेचना के दौरान आरोपी का नाम सामने आया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की सोसाइटी से डॉ. रामाकृष्ण पेदगावेगी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूलरूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। उसकी उम्र 37 वर्ष है। उसने एमबीबीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.