देवरिया, अप्रैल 21 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी मोनू शर्मा ने तहरीर दी है। आरोप है कि जेठानी माया देवी घर के सामने झाड़ू लगा रही थीं।इसी दौरान पट्टीदार बिना किसी कारण के अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहित व रूपेश पुत्र नंदकिशोर, अंशु पुत्र नंदकिशोर, नंदकिशोर पुत्र स्व. लुटन तथा राजपति पत्नी नंदकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- महिला के आवेदन पर छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...