गंगापार, अप्रैल 25 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय लाल खातून उर्फ शिवगढ़ गांव निवासी सुमन देवी पत्नी लालचंद यादव की जमीन पर 17 अप्रैल को महेंद्र कुमार यादव परिवार के साथ मिलकर कब्जा कर रहे थे। सुमन के विरोध पर महेंद्र कुमार यादव, पत्नी कांति देवी, बेटा शुभम एवं बेटी रिम्मी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी।मामले में पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। उनके आदेश पर सोरांव पुलिस ने महेंद्र यादव, पत्नी कांति यादव, बेटा शुभम यादव एवं बेटी रिम्मी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मां-बेटी को पीटा, चार पर केस यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दंपती और पौत्री को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...