मुजफ्फरपुर, जून 2 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया गांव में सोमवार को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसके गले में फंदा लगा दिया। बेहोशी की हालत में विवाहिता को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को मौत हो गई। मृतका ब्रजेश कुमार सिंह की पत्नी रेणु कुमारी (21) थी। एक साल पहले रेणु कुमारी ने प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज ससुराल वाले रेणु को प्रताड़ित करते थे। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं। बताया जाता है कि रेणु कुमारी पिछले साल घर से भाग कर सरैया निवासी ब्रजेश कुमार सिंह से शादी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। विद्याझाप निवासी नितेश कुमार ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले रेणु ने प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से ससुराल वाले नाराज थे। इधर कुछ दिनों ...