गंगापार, मई 29 -- गुनई गहरपुर गांव में एक जमीन में गड़े पिलर को गाड़ने व उखाड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में अक्सर गाली-गलौज व मारपीट कर रहे थे। महिला सन्नो देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह 27 मई को सुबह साढ़े सात बजे घर पर अकेली थी, इसी बीच खेत में गड़े पिलर को गांव के रंगू यादव पुत्र फुनई व विकास पुत्र रंगू यादव उखाड़ने लगे। जानकारी पर महिला मौके पर पहुंच पिलर को उखाड़ने से मना करने लगी तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे मारापीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रंगू यादव व विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- एक पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...