महिला की निशानदेही पर 23 किलो गांजा बरामद
नोएडा, अगस्त 6 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। गांजा तस्करी में संलिप्त महिला को सात घंटे की रिमांड पर लाई फेज-वन थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद निशानदेही पर 23 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी महिला ने यह गांजा सेक्टर-आठ स्थित खंडहरनुमा भवन में छिपाकर रखा हुआ था। इसकी बाजार में कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में सेक्टर-नौ स्थित जेजे कॉलोनी निवासी टिंकू और मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 62 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि यह गांजा नोएडा बॉर्डर से हेमा नामक महिला से लेकर आए हैं। वह कभी-कभी दिल्ली से आती है और गांजा देकर चली जाती है। इसके बाद वह गांजे को पुड़िया में भरकर लोगों को बेचते हैं। पकड़े गए आरोपियों को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.