बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। शौच को गई युवती नाले में डूब गई। जिससे उसकीं मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर माफी परसेटा गांव निवासी 20वर्षीय कल्लो पत्नी रोशन अली शनिवार की रात घर के समीप स्थित नाले में शौच को गई। रात के अंधेरे में नाले में गिर पड़ी जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब उसका मासूम बच्चा रोया तब पति की नींद खुली वह उसकी खोजबीन के लिए निकला देखा तो वह नाले में मृत पड़ी थी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह उसे नाले से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के चाचा रिफाकत हुसैन ने बताया कि उसकी पिछले वर्ष शादी हुई थी। एक माह पहले बच्चा हुआ था। मौत कैसे हुई उसे जानकारी नही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाले में डूबने से मौत होने की पुष्टि की ग...