छतरपुर, अक्टूबर 2 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां दो युवकों ने एक महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी। गला रेतने से पहले महिला की नाक काटी, उसके साथ मारपीट की और इसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद छतरपुर के सिविल लाइंस थाना इलाके के अमलतास कॉलोनी में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान ज्योति चौरसिया, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ज्योति का शव उसके घर के दरवाजे के गेट पर ही पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।घर के अंदर मिले दो बच्चे घटना के बाद जब पुलिस ने मौके पर जांच की तो महिला के घर के अंदर दो बच्चे मिले। दोनों बच्चों की उम्र करीब 4 और ...