रुडकी, मार्च 3 -- शातिर ठगों ने एक महिला का भरोसा जीतकर उसकी दो कीमती लग्जरी कारें किराये पर ले लीं और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला समेत नजीबाबाद निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कलियर निवासी बबली पत्नी अनीस ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो अगस्त 2025 को नजीबाबाद निवासी परिचित कारी फेजूदीन अपने साथ दो पुरुषों और एक महिला को लेकर उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने खुद को एक प्रतिष्ठित स्कूल का प्रधानाचार्य और शिक्षक बताया। उन्होंने झांसा दिया कि उनके स्कूल को वाहनों की सख्त जरूरत है और बबली अपनी दो कारें किराये पर देती हैं, तो उन्हें हर महीने समय पर भुगतान किया जाएगा। परिचित होने और आरोपियों के पद पर विश्वास कर महिला ने अपनी दोनों गाड़ियां उन्हें सौंप दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.