रायबरेली, जनवरी 27 -- लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आशीष, मुन्ना सिंह और पुत्तनलाल ने उसे गलत तरीके से प्रताड़ित किया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.