भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के हडहीबारी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी राजेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। कहा कि 13 मई को वह अपनी चार पहिया गाड़ी से शाम पांच बजे बेटे की ससुराल हुसैनीगंज, चेतगंज चील्ह मिर्जापुर जा रही थीं। इस बीच चक्रवाती तूफान के कारण पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। उसी दौरान पहुंचे बाइक सवार युवकों ने गालियां दीं। इतना ही नहीं, लाठी-डंडा लेकर पहुंचे आरोपितों ने स्वजनों के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह जान बचाने का काम किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महेंद्र, पंकज, तेगा और प्रियांशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। यह भी पढ़ें- बाइक में टक्कर मारकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...