फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 11 -- फर्रुखाबाद। शहर के मदारवाड़ी मोहल्ले की रहने वाली 28 वर्षीय शिवानी पत्नी विकास की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में उसे देर शाम लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि शिवानी की घर में अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी सास बीना देवी आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर आईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शिवानी का पति विकास दिल्ली में पेंटर का काम करता है। परिवार के अन्य लोगों को भी जानकारी दी गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवश्यक जानकारी दर्ज कर परिजनों से पूछताछ की। महिला की अचानक मौत से मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन...