कन्नौज, मार्च 2 -- तिर्वा, संवाददाता। औरैया के सहार गांव के बंबा के निकट वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को डंपर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिर्वा कस्बे के अन्नपूर्णा नगर निवासी गीता बाथम 45 वर्षीय पत्नी मोहल लाल बाथम औरैया जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के भयामऊ गांव में अपनी रिश्तेदारी गई थी। घर वापस आते समय सोमवार को वह औरैया के सहार बंबा के पास तक पहुंच गईं। यहां वह दूसरी गाड़ी के इंतजार में खड़ी थीं। तभी तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने पर घायल को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर...