महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
हरिद्वार, जून 2 -- ज्वालापुर क्षेत्र में मंगलवार शाम अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक महिला अचानक लालपुल पर रेलवे लाइन के निकट पहुंच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में वह आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला दूर जाकर गिरी और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हरनौत में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही रेल चौकी प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.