एटा, मई 23 -- आग की लपटों के बीच जान पर खेलकर महिला की जान बचाने वाले एसओ रितेश ठाकुर, सिपाही गौरव चौधरी, रोबिन शर्मा सोशल मीडिया पर छा गए। सीओ अलीगंज राजेश कुमार सिंह, एसओ अलीगंज राजकुमार ने थाना जैथरा में पहुंचकर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। मोहल्ला बढ़ईयान निवासी मोहन गुप्ता की दुकान में शुक्रवार को आग लग गई थी। दुकान के ऊपर बने कमरे में पत्नी रीना गुप्ता फंस गई थी। मोहन गुप्ता, बेटा लव कुमार समय रहते बाहर गए थे। दुकान से आग की तेज लपटें निकल रही थी। किसी की भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। मौके पर पहुंचे एसओ जैथरा रितेश ठाकुर व उनकर टीम ने बचाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- तीन मंजिला मकान में लगी आग, रेस्क्यू कर महिला को निकाला सिपाही गौरव चौधरी, रोबिन शर्मा पास ही छत से होते हुए महिला के पास पहुंचे और महिला को नीचे उतारा। हा...