बिहारशरीफ, मई 3 -- बिन्द थाना क्षेत्र के मदनचक गांव की घटना गोतिया के भतीजा पर बलात्कार के प्रयास का आरोप महिला की मां ने 7 लोगों पर एफआईआर के लिए दिया आवेदन फोटो : बिन्द मौत-बिन्द में रविवार को रोते-बिलखते मृतका के परिजन। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में शनिवार को जहर खाने से महिला की मौत हो गयी। मृतका शिवजी यादव की 35 वर्षीया पत्नी क्रिंता देवी है। महिला की मां अस्थावां निवासी गिरजा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर गोतिया के भतीजे पर बलात्कार के प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपित के परिजनों पर मारपीट करने के बाद जहर खिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने गोतिया के परिवार के सात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार शनिवार की शाम महिला का पति भैंस चराने के लिए बाहर गया था। द...