बदायूं, अप्रैल 13 -- शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रीना यादव ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि उन्होंने उसावां में भूमि क्रय की है। जिस पर कुछ दबंग लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करके निर्माण किया जा रहा है। दबंगों ने शनिवार रात्रि में भी निर्माण कार्य जारी रखा। पीड़िता ने बताया कि जिसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने बताया है कि दबंगों द्वारा निर्माण रोकने पर धमकी दी गई। उनका कहना है कि दबंगों ने रात्रि में भी निर्माण कार्य जारी रखा। पीड़िता ने दबंगों से कब्जाई गई भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि अगर उनकी भूमि को दबंगों से कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो वह शासन में जाकर शिकायत करेंगी। इधर इस प्रकरण में सपा सांसद आदित्य यादव ने डीएम से वार्ता कर पीड़िता रीना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.