महिला की चेन लूटने वालों का चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
इटावा औरैया, मार्च 31 -- लवेदी थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्राम दाउदपुर निवासी रिटायर शिक्षक विनोद कुमार तिवारी शनिवार को पत्नी कमला तिवारी के साथ बाइक से लौट रहे थे। चकरनगर-लखना मार्ग स्थित लालपुल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक से उनकी पत्नी के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली और भाग गए। घटना की सूचना पर एसएसपी बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़िता से जानकारी ली थी। उन्होंने लवेदी थाना पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.