महिला की गैर इरादतन हत्या में पूर्व प्रधान समेत चार जेल भेजे गए
उरई, जून 13 -- कदौरा। संवाददाता क्षेत्र के ग्राम मझवार में गुरुवार रात मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की गैर इरादतन हत्या में पुलिस ने नामजद पूर्व प्रधान समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है।पुलिस के अनुसार गुरुवार रात ग्राम मझवार में दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान गांव निवासी शशिप्रभा पत्नी रोहित के सिर में ईंट लग गई थी और गंभीर रूप से घायल शशिप्रभा को इलाज के लिए ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- महिला की गैर इरादतन हत्या में पूर्व प्रधान समेत चार आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.