पीलीभीत, मार्च 16 -- दियोरिया कला। घर से मधवापुर कपड़े सिलवाने गई महिला लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब कोई पता नहीं चला। तब गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर रतनपुर निवासी अशोक कुमार की चालीस वर्षीय पत्नी मीना देवी नौ मार्च को दोपहर में अपने घर से मधवापुर कपड़े सिलवाने गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इधर उधर तलाश करने पर जब कोई पता नहीं चला। तब अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने को पत्र दिया है। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...