महिला की गले से सोने की चेन झपट कर बाइकर्स फरार
गिरडीह, जून 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-ईसरी बस स्टैंड के समीप बजरंगबली मंदिर के सामने मंगलवार सुबह बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार स्व. महेंद्र कुमार सुमन की पत्नी गीता देवी घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान ब्लू रंग की अपाची बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन खींच ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से डुमरी की ओर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवकों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़िता के पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.