गिरडीह, फरवरी 25 -- महिला की गले से सोने की चेन झपटकर बाइकर्स फरार डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला से गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब इसरी बाजार निवासी योगेंद्र बरनवाल की पुत्री टोटो से अपने घर के समीप उतरी ही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और महिला के गले से चेन झपटकर तेजी से भाग निकले। अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी, लेकिन तब तक अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक घटना को अंजाम देने के बाद इसरी बाजार की ओर तेज रफ्तार से भागते देखे गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.